ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

July 18th, 06:37 pm

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्री बिशप ने अप्रैल 2017 में प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल की भारत यात्रा के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का भी स्वागत किया।