प्रधानमंत्री ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी
March 13th, 12:54 pm
पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री ने भारत और चिली के बीच मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।