प्रधानमंत्री 21 फरवरी को HCL-फॉक्सकॉन जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे

February 20th, 06:50 pm

पीएम मोदी 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। करीब ₹3700 करोड़ से ज्यादा के निवेश वाले इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता घटाना और मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन तैयार करना है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित करेगा।