पीएम की भूटान की राजकीय यात्रा पर साझा प्रेस बयान
November 12th, 10:00 am
भूटान के नरेश, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की। इस दौरान पीएम ने भूटान के चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो के 70वें जन्मदिवस समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया। पीएम मोदी ने 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भारत एवं भूटान के बीच कई समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की
November 11th, 06:14 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान भूटान के नरेश ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे
November 09th, 09:59 am
पीएम मोदी, 11-12 नवंबर 2025 को दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम; भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे से मिलेंगे। पीएम; भूटान के चौथे नरेश महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी शामिल होंगे।स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप से निकलने वाले लीडर, हर क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे: पीएम
February 21st, 11:30 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।पीएम मोदी ने SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया
February 21st, 11:00 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।प्रधानमंत्री ने भूटान के महामहिम नरेश एवं रानी का स्वागत किया
December 05th, 03:42 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भूटान के महामहिम नरेश और रानी का स्वागत किया तथा भारत-भूटान के घनिष्ठ संबंधों की पुष्टि की। उन्होंने विकास, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिसमें आर्थिक संपर्क और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।प्रधानमंत्री को भूटान के महामहिम राजा ने टेलीफोन पर बधाई दी
June 05th, 08:05 pm
भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन पर 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए बधाई दी। महामहिम राजा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की
March 22nd, 06:32 pm
पीएम मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपने असाधारण सार्वजनिक स्वागत के लिए महामहिम को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री और भूटान नरेश ने भारत-भूटान की घनिष्ठ और अद्वितीय मैत्री पर गहरा संतोष व्यक्त किया।प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे
March 22nd, 09:53 am
पीएम मोदी 22-23 मार्च 2024 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर आज पारो पहुंचे। भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे ने पारो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की उत्साहपूर्ण अगवानी की, जहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की 'पड़ोसी प्रथम नीति' पर जोर देने के अनुरूप है।पीएम मोदी 22 और 23 मार्च, 2024 को भूटान की यात्रा करेंगे
March 22nd, 08:06 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 से 23 मार्च 2024 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा, भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा तथा सरकार की 'पड़ोस प्रथम नीति' पर जोर देने के अनुरूप है।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भेंट की
April 04th, 06:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भेंट की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की अगवानी करके अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमारी भेंट गर्मजोशी भरी और सार्थक रही। हम भारत-भूटान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपनी घनिष्ठ मित्रता और द्रूक ग्यालपो के विजन को अत्यधिक महत्व देते हैं।