कैबिनेट ने झरिया कोलफील्ड में आग, भूस्खलन से निपटने व प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी

June 25th, 03:14 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने झरिया कोयला क्षेत्र में आग, भूमि धंसान और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ₹5940.47 करोड़ के संशोधित झरिया मास्टर प्लान (JMP) को मंजूरी दी है। आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए झरिया वैकल्पिक आजीविका पुनर्वास कोष स्थापित किया जाएगा।