प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी
April 19th, 11:20 am
झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।चौबीस का चुनाव भारत के भविष्य के लिए है: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी
May 20th, 03:15 pm
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में हुई चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हार सामने देख टीएमसी का आक्रोश चरम पर है। कल तक टीएमसी, कांग्रेस को गाली दे रही थी और आज कह रहे हैं कि हम इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस डूब चुका जहाज है और टीएमसी के जहाज में भी छेद हो चुका है। ये दोनों एक दूसरे की सवारी कर लें फिर भी डूबना तय है।प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रैली की
May 20th, 03:00 pm
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में हुई चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हार सामने देख टीएमसी का आक्रोश चरम पर है। कल तक टीएमसी, कांग्रेस को गाली दे रही थी और आज कह रहे हैं कि हम इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस डूब चुका जहाज है और टीएमसी के जहाज में भी छेद हो चुका है। ये दोनों एक दूसरे की सवारी कर लें फिर भी डूबना तय है।