प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
March 26th, 09:52 am
पीएम मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट के फेज-I का उद्घाटन करेंगे। प्रारंभिक चरण में इस एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 12 मिलियन प्रति वर्ष होगी, जिसे पूर्ण विकास के बाद 70 MPPA तक बढ़ाया जा सकेगा। एक सतत और भविष्य के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में डिजाइन किए गए नोएडा एयरपोर्ट की वास्तुकला में सांस्कृतिक सौंदर्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अद्भुत समावेश किया गया है।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मिले-जुले वार्षिकी आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना उपमार्ग से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नए सड़क निर्माण के संशोधित परिव्यय की मंजूरी दी
March 10th, 04:30 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण के लिए संशोधित लागत 3630.77 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। 31.42 km लंबा यह कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सीधी और उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे NCR में आर्थिक विकास और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।