प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के दौरान युगांडा की उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
September 13th, 05:13 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के दौरान, रिपब्लिक ऑफ युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका रोज एपेल अलुपो के साथ सौहार्दपूर्ण और सार्थक बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार पर सहमति व्यक्त की। पीएम ने समृद्ध युगांडा के निर्माण के लिए युगांडा के 'विजन 2040' के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।