पीएम ने याद वाशेम – विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र का दौरा किया
February 26th, 09:02 pm
पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ यरुशलम में स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र 'याद वाशेम' का दौरा किया। उन्होंने होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और 'हॉल ऑफ नेम्स' देखा, जहाँ इन पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियों को प्रदर्शित किया गया है। पीएम का यह दौरा भारत और इजराइल के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।प्रधानमंत्री ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की
February 26th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी और काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर संतोष जताया।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।प्रधानमंत्री ने यरूशलम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की
September 08th, 10:28 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा, भारत हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति पर अडिग है।इजरायल के साथ हमारे संबंध आपसी विश्वास पर आधारित: प्रधानमंत्री मोदी
July 05th, 10:38 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अवीव में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इजरायल की विकास यात्रा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की संख्या और आकार मायने नहीं रखता, इजराइल ने ये सबित करके दिखाया है। यहूदी समुदाय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नेतनयाहू और इजराइल की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने इजरायल में यहूदी संग्रहालय का दौरा किया
July 05th, 09:28 pm
भारत और इजरायल के बीच वर्षो पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं और इन्हीं संबंधों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहूदी संग्रहालय का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने भारत की यहूदी विरासत पर आधारित एक प्रदर्शनी में भाग लिया। इस मौके पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे।कनेसैट के नेता विपक्ष आईजैक हर्जोग ने येरूशलम में प्रधानमंत्री से मुलाकात की
July 05th, 07:32 pm
कनेसैट के नेता विपक्ष आईजैक हर्जोग ने इजराइल के येरूशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।मेरी सरकार का मंत्र है - रिफॉर्म, पर्फार्म और ट्रांसफॉर्म: प्रधानमंत्री मोदी
July 05th, 06:56 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अवीव में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इजरायल की विकास यात्रा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की संख्या और आकार मायने नहीं रखता, इजराइल ने ये सबित करके दिखाया है। यहूदी समुदाय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नेतनयाहू और इजराइल की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया उपहार
July 05th, 12:56 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू को केरल से पुरावशेष के दो सेट की प्रतिकृतियां उपहार स्वरूप भेंट की जिन्हें भारत में यहूदियों के लंबे इतिहास में प्रमुख कलाकृतियों के तौर पर जाना जाता है। इनमें तांबे के प्लेटों के दो अलग-अलग सेट शामिल हैं। समझा जाता है कि इन पर 9-10वीं शताब्दी सी. ई. में लिखा गया होगा।दोनों देशों के लोगों के बीच हजारों साल पुराने संबंध: प्रधानमंत्री मोदी
July 04th, 11:36 pm
आज एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के लोगों के बीच हजारों साल पुराने संबंध हैं। पीएम ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने याद वाशेम शहीद स्मारक संग्रहालय का दौरा किया, होलोकॉस्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
July 04th, 08:58 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजरायल में याद वाशेम शहीद स्मारक संग्रहालय में होलोकॉस्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू भी प्रधानमंत्री के साथ थे।हम विकास के लिए इजरायल को एक महत्वपूर्ण भागीदार मानते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
July 04th, 07:26 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने तेल अवीव हवाई अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नेतनयाहू को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा “भारत प्राचीन सभ्यता वाला युवा राष्ट्र है। हमारे युवा कुशल एवं प्रतिभाशाली हैं और देश को आगे ले जाने में उनकी अहम भूमिका है। हम विकास के लिए इजरायल को एक महत्वपूर्ण भागीदार मानते हैं।”प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने पीएम मोदी से कहा: आप एक महान वैश्विक नेता हैं
July 04th, 07:17 pm
प्रधानमंत्री मोदी का इजराइल में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने कहा, इज़रायल में आपका स्वागत है मेरे दोस्त, हमें आपका लंबे समय से इंतजार था। हमें भारत से लगाव हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का महान नेता बताया। उन्होंने कहा “भारत-इजरायल संबंधों को और बेहतर करने के लिए हम एक साथ बहुत कुछ कर सकते हैं।”