प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei से मुलाकात की
July 06th, 01:48 am
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान कासा रोसाडा में राष्ट्रपति Javier Milei से मुलाकात की। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों नेताओं ने व्यापक चर्चा की और ट्रेड, एनर्जी, डिफेंस, टेक्नोलॉजी एवं लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहन सहयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति अर्जेंटीना की एकजुटता की सराहना की।पीएम मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स पहुंचे
July 05th, 07:23 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर पहले अर्जेंटीना पहुंचे। वे राष्ट्रपति Milei के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
July 02nd, 07:34 am
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री का घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा (02-09 जुलाई)
June 27th, 10:03 pm
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 20th, 08:09 pm
पीएम मोदी ने रियो में G20 समिट के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात की। उन्होंने गवर्नेंस पर चर्चा की, भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की सराहना की और व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी में बढ़ते सहयोग को उजागर किया। यह उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक थी।प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी
November 20th, 05:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी।