परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02nd, 10:39 pm
16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:22 pm
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत- जापान का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:14 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित AI इकोसिस्टम के साझा विजन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह साझेदारी AI गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देगी, साथ ही इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ में मजबूत AI ग्रोथ का समर्थन करेगी।एनर्जी रेजिलिएंस को मजबूत करने पर भारत- जापान के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 02nd, 10:04 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एनर्जी रेजिलिएंस पर एक जॉइंट स्टेटमेंट का समर्थन किया। इस दौरान दोनों देशों ने बदलती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी के तहत स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, मजबूत ऊर्जा सप्लाई चेन, मैरीटाइम एनर्जी ट्रांसपोर्ट, संस्थागत सहयोग और बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दोनों देशों को स्थिर, सुरक्षित और किफायती ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।जापान के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की
May 26th, 08:13 pm
जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।प्रधानमंत्री ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी
February 08th, 09:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी है।चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जवाब
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:46 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की पीएम साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने रीजनल और ग्लोबल पीस, समृद्धि और स्थिरता के लिए इंडिया-जापान पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया। पीएम ताकाइची ने फरवरी 2026 में इंडिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले AI समिट के लिए मजबूत समर्थन जताया।पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची को बधाई दी, भारत–जापान साझेदारी को गहराई देने पर चर्चा की
October 29th, 01:14 pm
पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची से बातचीत के दौरान उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
October 21st, 11:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।पीएम 8 अक्टूबर को India Mobile Congress के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे
October 07th, 10:27 am
पीएम मोदी 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे। “Innovate to Transform” थीम के तहत आयोजित होने वाला यह इवेंट; डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक प्रगति के लिए इनोवेशन का लाभ उठाने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। IMC-2025 टेलिकॉम एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में लेटेस्ट एडवांसमेंट को प्रदर्शित करेगा तथा ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स को एक साथ लाएगा।भारत की manuscripts में समूची मानवता की विकास यात्रा के footprints हैं: पीएम मोदी
September 12th, 04:54 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
September 12th, 04:45 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।