जन सुरक्षा योजनाओं ने लोगों को प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है: प्रधानमंत्री
May 09th, 07:15 pm
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं के 8 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने ट्वीट किया,“8 साल पहले शुरू की गई #JanSuraksha योजनाएं करोड़ों भारतीयों के लिए मजबूत समर्थन का स्रोत रही हैं। इन योजनाओं ने लोगों को एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है। सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।”