जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेताओं ने पीएम मोदी से की मुलाकात
May 09th, 06:39 pm
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के 25 नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीएम के विजन की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी समाज के सभी वर्गो की समृद्धि और उनके कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने ट्रिपल तालक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के स्टैंड की सराहाना की।