प्रधानमंत्री ने जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र की अध्यक्षता की
September 02nd, 09:00 pm
टीम इंडिया की भावना को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट का आयोजन किया गया। समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल डेटा गवर्नेंस की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने डेटा इकट्ठा करने और उसके विश्लेषण के लिए AI के इस्तेमाल का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के विस्तार और पुनर्गठन को दी मंजूरी
March 10th, 04:12 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को पुनर्गठित और नई दिशा देने की बात कही गई है। JJM 2.0 विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर देता है। इसके तहत केवल इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर नागरिक-केंद्रित और सेवा आधारित व्यवस्था लागू करने के लिए संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे।