कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दी

April 08th, 04:24 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह 41 किमी लंबा नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर होगा, जो प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक जाम कम होगा, वाहनों से होने वाला प्रदूषण घटेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी। यह ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया

March 29th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।

विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी

March 07th, 03:15 pm

पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।

पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया

March 07th, 02:45 pm

पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।

पीएम 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

February 27th, 03:35 pm

पीएम मोदी 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर जाएंगे और ₹16,680 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सर्वाइकल कैंसर को रोकने के उद्देश्य से पीएम, 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीनेशन का देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। इस दौरे में वे राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर की दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

November 03rd, 05:15 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया

October 06th, 09:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि पर आज शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे

September 24th, 06:25 pm

पीएम मोदी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे, जहाँ राज्य की कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में वे बिजली, क्लीन-एनर्जी, कृषि, कनेक्टिविटी और जल क्षेत्रों में 1,22,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।

फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य

August 25th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में, आज लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। इनमें हेल्थकेयर, ऐग्रिकल्चर, डिफेंस, स्पोर्ट्स, क्लाइमेट-चेंज और कल्चरल एक्सचेंज के क्षेत्र में नई पहल शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी भले ही महासागरों से विभाजित हों, लेकिन उनकी आकांक्षाएं एक जैसी हैं।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया; अनुग्रह राशि की घोषणा की

December 20th, 12:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने दुर्घटना के जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं: जयपुर में पीएम

December 17th, 12:05 pm

पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लिया

December 17th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को राजस्थान जाएंगे

December 16th, 03:19 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 दिसंबर को राजस्थान का दौरा करेंगे। वे राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे जयपुर में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

दुनिया भर के विशेषज्ञ और निवेशक भारत को लेकर उत्साहित हैं: पीएम मोदी

December 09th, 11:00 am

पीएम मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 और राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, डिजिटल प्रगति और युवा शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने, निर्यात और एफडीआई को दोगुना करने तथा यूपीआई एवं डीबीटी जैसी टेक्नोलॉजी-आधारित पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

December 09th, 10:34 am

पीएम मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 और राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, डिजिटल प्रगति और युवा शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने, निर्यात और एफडीआई को दोगुना करने तथा यूपीआई एवं डीबीटी जैसी टेक्नोलॉजी-आधारित पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री 9 दिसंबर को राजस्थान और हरियाणा का दौरा करेंगे

December 08th, 09:46 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को राजस्थान और हरियाणा का दौरा करेंगे। वे जयपुर जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पानीपत जाएंगे और दोपहर करीब 2 बजे एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की नींव रखेंगे।

पीएम 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भुवनेश्वर में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे

November 29th, 09:54 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक स्टेट कन्वेंशन सेंटर, लोक सेवा भवन, भुवनेश्वर, ओडिशा में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक सम्मेलन – 2024 में भाग लेंगे।

चेन्नई की VELS यूनिवर्सिटी में विकसित भारत एंबेसडर कैंपस डायलॉग का आयोजन

April 02nd, 05:30 pm

विकसित भारत एंबेसडर कैंपस डायलॉग, चेन्नई की VELS यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस इवेंट में अलग-अलग बैकग्राउंड के 1,000 से अधिक स्टूडेंट्स और शहर के 20 से अधिक आंत्रप्रेन्योर, प्रोफेशनल्स और एक्टर शामिल हुए। इस अवसर पर FICCI, FLO, EO & YPO के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति भी दर्ज की गई।

आज देश में भाजपा की मजबूत एवं निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ी: कोटपूतली में पीएम मोदी

April 02nd, 03:33 pm

पीएम मोदी ने राजस्थान के कोटपूतली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव उन दो खेमों के बीच का चुनाव है, जिसमें एक तरफ 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के लिए उतावली कांग्रेस पार्टी है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि 2014 और 2019 की तरह इस बार भी राजस्थान की जनता 25 की 25 सीटें भाजपा को देने का फैसला कर चुकी है।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के कोटपूतली में विशाल जनसभा को संबोधित किया

April 02nd, 03:30 pm