गुजरात की सबसे बड़ी ताकत है कि इसने लगातार 25 वर्ष से विकास के महाअभियान को रुकने नहीं दिया: वाव-थारद में पीएम मोदी
March 31st, 05:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया
March 31st, 04:32 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और कहा कि भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा निहित है
March 31st, 10:41 am
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सत्य, सद्भाव, सदाचार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा निहित है। उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।सम्राट संप्रति संग्रहालय ये भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है: गांधीनगर, गुजरात में पीएम मोदी
March 31st, 10:25 am
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। सम्राट संप्रति के अहिंसा दर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया
March 31st, 10:15 am
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। सम्राट संप्रति के अहिंसा दर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे
March 30th, 11:05 am
पीएम मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वाव-थराड का भी दौरा करेंगे।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।हमारी युवा शक्ति सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर रही है: श्रीमद विजयरत्न सुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं किताब के विमोचन पर पीएम
January 11th, 01:00 pm
श्रीमद विजयरत्नसुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं किताब के विमोचन के अवसर पर, पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस रचना से समाज, युवाओं और समूची मानवता को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महाराज की 500 कृतियाँ एक विशाल सागर की तरह हैं जिसमें विचारों के अनगिनत रत्न हैं, जो मानवता की समस्याओं का आसान और आध्यात्मिक समाधान देते हैं। पीएम ने समाज की भलाई के लिए की गई अपनी नौ अपीलों और नौ संकल्पों को भी याद किया।श्रीमद विजयरत्नसुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं किताब के विमोचन पर पीएम मोदी का संबोधन
January 11th, 12:44 pm
श्रीमद विजयरत्नसुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं किताब के विमोचन के अवसर पर, पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस रचना से समाज, युवाओं और समूची मानवता को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महाराज की 500 कृतियाँ एक विशाल सागर की तरह हैं जिसमें विचारों के अनगिनत रत्न हैं, जो मानवता की समस्याओं का आसान और आध्यात्मिक समाधान देते हैं। पीएम ने समाज की भलाई के लिए की गई अपनी नौ अपीलों और नौ संकल्पों को भी याद किया।भारत की manuscripts में समूची मानवता की विकास यात्रा के footprints हैं: पीएम मोदी
September 12th, 04:54 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
September 12th, 04:45 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने संवत्सरी पर शुभकामनाएं दीं और क्षमा, करुणा एवं विनम्रता का आह्वान किया
August 27th, 06:20 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्षमा, करुणा एवं सच्चे मानवीय संबंध के शाश्वत मूल्यों पर जोर दिया।‘विकसित भारत’ का सपना आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज से प्रेरित है: पीएम मोदी
June 28th, 11:15 am
पीएम मोदी ने आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह, एक युग की स्मृति को संजोए हुए है और एक महान तपस्वी के जीवन को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार, आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के आदर्शों से प्रेरित है और सभी योजनाओं में सैचुरेशन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।पीएम मोदी ने आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया
June 28th, 11:01 am
पीएम मोदी ने आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह, एक युग की स्मृति को संजोए हुए है और एक महान तपस्वी के जीवन को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार, आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के आदर्शों से प्रेरित है और सभी योजनाओं में सैचुरेशन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।प्रधानमंत्री 28 जून को नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे
June 27th, 05:06 pm
पीएम मोदी 28 जून को नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। साल भर चलने वाले इस समारोह में; देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसका उद्देश्य जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु के जीवन और विरासत का उत्सव मनाना व उनके संदेश का प्रसार करना है।प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर के आदर्शों के गहन प्रभाव को याद किया
April 10th, 03:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर की शाश्वत शिक्षाओं को याद किया तथा अपने जीवन पर उनकी शिक्षाओं के गहरे प्रभाव को स्मरण किया।महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी
April 10th, 08:44 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया और उनके आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था, इस निर्णय की बहुत सराहना हुई।नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है, ये हमारी आस्था का केंद्र है: पीएम मोदी
April 09th, 08:15 am
पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया और नवकार मंत्र की आध्यात्मिक गहराई व सार्वभौमिक संदेश पर प्रकाश डाला। इसे शांति, पवित्रता और आंतरिक प्रकाश का मार्ग बताते हुए उन्होंने सभी से इसकी शिक्षाओं को अपनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने आस्था और परंपरा पर आधारित एक समरस, टिकाऊ और एकजुट भारत के लिए नौ संकल्पों का प्रस्ताव भी रखा।पीएम मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया
April 09th, 07:47 am
पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया और नवकार मंत्र की आध्यात्मिक गहराई व सार्वभौमिक संदेश पर प्रकाश डाला। इसे शांति, पवित्रता और आंतरिक प्रकाश का मार्ग बताते हुए उन्होंने सभी से इसकी शिक्षाओं को अपनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने आस्था और परंपरा पर आधारित एक समरस, टिकाऊ और एकजुट भारत के लिए नौ संकल्पों का प्रस्ताव भी रखा।प्रधानमंत्री 9 अप्रैल को नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेंगे
April 07th, 05:23 pm
पीएम मोदी आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना के एक महत्वपूर्ण उत्सव नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों को एकजुट करना है। 108 से अधिक देशों के लोग शांति और एकजुटता के लिए वैश्विक जाप में शामिल होंगे।