प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10th, 02:08 pm
विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।खेती का भविष्य केवल “अधिक उत्पादन” में नहीं, बल्कि “बेहतर उत्पादन” में है: FAO में पीएम मोदी
May 20th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।प्रधानमंत्री को रोम में यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) द्वारा एग्रीकोला मेडल प्रदान किया गया
May 20th, 10:55 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 20th, 07:21 pm
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों नेताओं ने ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, दोनों नेताओं ने वर्ष 2027 को भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की।प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की
May 20th, 07:19 pm
पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।पीएम मोदी अहम बैठकों के लिए इटली पहुंचे
May 20th, 12:30 am
पीएम मोदी कुछ देर पहले इटली के रोम पहुंचे। वह इटली गणराज्य के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता करेंगे। इस बातचीत का मुख्य फोकस भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) रहेगा।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस ने महिला आरक्षण को दशकों तक लटकाए रखा: असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी
April 06th, 11:30 am
असम के डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह जमीन को अपने हितों के लिए “एटीएम” की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि बीजेपी-एनडीए; किसानों, आदिवासी समुदायों और चाय बागान से जुड़े परिवारों को जमीन के अधिकार देने के लिए काम कर रही …कांग्रेस के शाही परिवार के “नामदार” पराजय की सेंचुरी बनाएंगे: असम के बारपेटा में पीएम मोदी
April 06th, 11:10 am
असम में चुनाव प्रचार जोरों पर है, ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बारपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उत्साही जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित असम के विजन पर जोर दिया और शांति, समृद्धि और समावेशी विकास के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 06th, 11:00 am
पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे पर संयुक्त बयान
December 16th, 03:56 pm
पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर 15-16 दिसंबर, 2025 को जॉर्डन का दौरा किया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैले भारत-जॉर्डन संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने द्विपक्षीय स्तर और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच हो रहे उत्कृष्ट सहयोग की भी सराहना की।प्रधानमंत्री ने इटली के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री श्री अंतोनियो तायानी से मुलाकात की
December 10th, 10:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री श्री अंतोनियो तायानी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने G20 समिट 2025 के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:44 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 समिट के मौके पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मेलोनी ने दिल्ली में हुई आतंकी घटना पर भारत के साथ एकजुटता दिखाई। दोनों नेताओं ने ‘आतंकवाद की फाइनेंसिंग का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली जॉइंट इनिशिएटिव’ को अपनाया और अलग-अलग सेक्टर में द्विपक्षीय स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुए डेवलपमेंट का सकारात्मक मूल्यांकन किया।