प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बातचीत की
March 02nd, 07:20 am
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और हाल के घटनाक्रमों के संबंध में भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया और शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता पर भारत के रुख को दोहराया।अजमेर से शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान, देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम: राजस्थान में पीएम मोदी
February 28th, 12:00 pm
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
February 28th, 11:30 am
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी
February 27th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।पीएम मोदी ने ‘नेटवर्क18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित किया
February 27th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।पीएम ने याद वाशेम – विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र का दौरा किया
February 26th, 09:02 pm
पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ यरुशलम में स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र 'याद वाशेम' का दौरा किया। उन्होंने होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और 'हॉल ऑफ नेम्स' देखा, जहाँ इन पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियों को प्रदर्शित किया गया है। पीएम का यह दौरा भारत और इजराइल के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।प्रधानमंत्री ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की
February 26th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी और काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 26th, 08:56 pm
यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।भारत-इजराइल संयुक्त वक्तव्य
February 26th, 07:44 pm
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंधों में हुई बड़ी प्रगति को रेखांकित किया। वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए, जिसका नाम 'शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए एक विशेष रणनीतिक साझेदारी' होगा।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा
February 26th, 07:41 pm
पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया
February 26th, 10:37 am
पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।पीएम मोदी इजराइल के तेल अवीव पहुंचे
February 25th, 04:43 pm
पीएम मोदी थोड़ी देर पहले इजराइल पहुंचे। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और उनका रस्मी स्वागत किया गया।प्रस्थान वक्तव्य: प्रधानमंत्री का इजराइल का राजकीय दौरा
February 25th, 08:28 am
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा
February 24th, 05:34 pm
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।पीएम मोदी से इजराइल के पीएम ने फोन पर बात की
January 07th, 03:03 pm
पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान, गाजा क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी, आतंकवाद के प्रति अपने जीरो-टॉलरेंस रवैये को दोहराया और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
December 10th, 07:56 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया।प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया
October 21st, 11:23 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।