फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 05th, 11:55 am
भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।'मन की बात' लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है: पीएम मोदी
November 30th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नवंबर के विशेष आयोजनों पर बात की, जिसमें संविधान दिवस समारोह, वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगाँठ, धर्मध्वजा का आरोहण, INS 'माहे' का नौसेना में शामिल होना और कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शामिल हैं। उन्होंने रिकॉर्ड अनाज और शहद उत्पादन, भारत की खेलों में सफलता, संग्रहालयों और नैचुरल फार्मिंग जैसे कई जरूरी विषयों पर भी बात की। पीएम ने लोगों से ‘काशी तमिल संगमम’ का हिस्सा बनने की अपील की।प्रधानमंत्री ने गोवा में आयरनमैन 70.3 जैसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया
November 09th, 10:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 जैसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन फिटइंडिया अभियान में योगदान देते हैं। श्री मोदी ने कहा, इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि हमारे दो युवा पार्टी सहयोगी, अन्नामलाई और तेजस्वी सूर्या सफलतापूर्वक आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वालों में शामिल हैं।