प्रधानमंत्री ने भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में ऐतिहासिक प्रगति पर प्रकाश डाला

June 05th, 05:10 pm

पीएम मोदी ने भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एयरट्रंक ने भारत में 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे रोजगार सृजन, इनोवेशन और स्थानीय सप्लाई चेन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे डिजिटल रूप से सशक्त विकसित भारत के लक्ष्य को और गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे

June 04th, 10:03 am

पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

May 18th, 12:10 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इनोवेशन, उभरती तकनीक, सुरक्षा, जलवायु और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘भारत-स्वीडन जॉइंट एक्शन प्लान 2026–2030’ को भी अपनाया।

TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 24th, 11:45 am

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी

April 24th, 11:35 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश

April 24th, 11:30 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान: असम के होजाई में पीएम मोदी

April 06th, 11:20 am

पीएम मोदी ने असम के होजाई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि उनके वादे जमीन पर फेल हो जाते हैं। उन्होंने असम के मतदाताओं को भ्रामक वादों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साथ ही, अवैध घुसपैठ और उसके असम की पहचान, जमीन एवं रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी जताई।

पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 06th, 11:00 am

पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा

February 26th, 07:41 pm

पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

प्रस्थान वक्तव्य: प्रधानमंत्री का इजराइल का राजकीय दौरा

February 25th, 08:28 am

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ग्रीस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की

February 19th, 07:15 pm

AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर, पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की और नए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-EU FTA, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खोलेगा।

‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्विस कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट महामहिम श्री गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की

February 19th, 06:29 pm

AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने स्विस कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों की पुष्टि की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते का स्वागत किया और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे

February 04th, 04:17 pm

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में भाग लेंगे।