"भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए": पीएम मोदी ने तय किया 2047 का विजन

February 17th, 06:02 pm

AI पर एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि AI इम्पैक्ट समिट की थीम “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” भारत की सभ्यतागत सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि समझदारी से AI का उपयोग करने पर गहरी विकास चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है और साथ ही नई आर्थिक संभावनाएं भी पैदा की जा सकती हैं। इससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा, शहर और गांव के बीच की दूरी कम होगी और अवसरों तक पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि AI में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मतलब है कि डिजिटल सदी में भारत अपना खुद का कोड लिखे।

पीएम मोदी का प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को इंटरव्यू

February 15th, 07:24 pm

पीटीआई को दिए एक विशेष इंटरव्यू में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के हालिया व्यापार समझौतों,MSME के लिए मजबूत समर्थन, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि पर जोर और अन्य मुद्दों पर बात की। उन्होंने केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत व्यय पर दिए गए जोर को रेखांकित करते हुए इसे विकसित भारत 2047 के लिए एक दीर्घकालिक रोडमैप बताया, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन करना, वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास को सतत बनाए रखना है।

पीएम मोदी का Nikkei Asia के साथ इंटरव्यू

August 29th, 04:14 pm

पीएम मोदी ने Nikkei को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि BRICS समूह बहुध्रुवीय विश्व को आकार देने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से ऐसे समय में है जब वर्ल्ड-ऑर्डर दबाव में है और ग्लोबल गवर्नेंस की संस्थाओं में प्रभावशीलता या विश्वसनीयता का अभाव है। पीएम ने आगे कहा, भारत और जापान दो जीवंत लोकतंत्र और दुनिया की दो अग्रणी अर्थव्यवस्थाएँ हैं। हमारे संबंध विश्वास, मित्रता और पारस्परिक सद्भावना पर आधारित हैं।

पीएम मोदी का The Yomiuri Shimbun के साथ इंटरव्यू

August 29th, 10:23 am

पीएम मोदी ने The Yomiuri Shimbun को दिए एक इंटरव्यू में, जापान के पीएम इशिबा का, जापान यात्रा के गरिमापूर्ण निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन सभ्यताओं, जीवंत लोकतंत्रों और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, भारत और जापान एक कॉमन स्ट्रैटेजिक आउटलुक साझा करते हैं। LUPEX मिशन पर सहयोग को रेखांकित करते हुए, उन्होंने एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और स्टेबल इंडो-पैसिफिक के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती है।

पीएम मोदी का अरब न्यूज़ के साथ इंटरव्यू

April 22nd, 08:13 am

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के साथ भारत के बढ़ते संबंधों की “असीम संभावनाओं” की प्रशंसा की है जबकि वह दो दिवसीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे हैं, 2016 के बाद से किंगडम की उनकी यह तीसरी यात्रा है। अरब न्यूज के साथ एक खास बातचीत में, उन्होंने किंगडम को “एक विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक सहयोगी” बताया और इस बात पर जोर दिया कि 2019 में स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल के निर्माण के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में काफी विस्तार हुआ है।

MUDRA NPA रेट दुनिया में सबसे कम: पीएम मोदी

April 08th, 10:00 am

इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत Non-Performing Asset (NPA) रेट इसी तरह के लोन सेगमेंट के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे कम है। उन्होंने इसका श्रेय छोटे उधारकर्ताओं की विश्वसनीयता और प्रभावी नीति कार्यान्वयन को दिया।

पीएम मोदी का KUNA के साथ इंटरव्यू

December 21st, 09:55 pm

KUNA के साथ एक इंटरव्यू में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर जोर दिया। अपनी कुवैत यात्रा के दौरान, उन्होंने व्यापार, ऊर्जा साझेदारी, सॉफ्ट पावर और आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक स्थिरता और ग्लोबल साउथ की आवाज़ के रूप में भारत की भूमिका की वकालत की।

प्रधानमंत्री मोदी की ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत

May 31st, 08:00 am

समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने मौजूदा चुनाव समेत कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के लोग नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखने वाली पार्टियों को खारिज कर रहे हैं। आज मतदाता 21वीं सदी की राजनीति देखना चाहता है। ‘एक देश, एक चुनाव’ पर पीएम ने कहा कि वे इस मुद्दे पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने के पक्षधर हैं।

पीएम मोदी का 'ओपन मैगजीन' के साथ इंटरव्यू

May 29th, 05:03 pm

'ओपन मैगजीन' को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों, भारत के भविष्य के लिए उनके विजन, देश के लिए स्थिर सरकार के महत्व समेत अनेक विषयों पर बातचीत की।

पीएम मोदी की 'रिपब्लिक बांग्ला' के मयूख रंजन घोष से बातचीत

May 28th, 09:50 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'रिपब्लिक बांग्ला' को दिए इंटरव्यू में कई विषयों पर बात की।

पीएम मोदी का CNN News18 की पल्लवी घोष के साथ इंटरव्यू

May 28th, 09:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CNN News18 को दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री मोदी की ABP News के साथ बातचीत

May 28th, 09:03 pm

ABP News को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने तमाम मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरुप, हम आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। भ्रष्टाचार को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि जिसने पाप किया है, उसको पता है कि उसका नंबर लगने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी की 'न्यूज नेशन' के साथ बातचीत

May 28th, 08:39 pm

'न्यूज नेशन' के साथ एक इंटरव्यू में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा लोकसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की, डेवलपमेंट के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने इंडी गठबंधन की आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी करार दिया।

पीएम मोदी का 'अजीत समाचार' के साथ इंटरव्यू

May 28th, 11:59 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 'अजीत समाचार' के साथ अपने एक इंटरव्यू में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 4 जून को एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जनादेश हासिल करेगा। पूरा देश एनडीए को तीसरी बार सत्ता में लाने का मन बना चुका है। पंजाब में भ्रष्टाचार और ड्रग्स के मुद्दे पर चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि सरकार के अगले टर्म में समूचे तौर पर पंजाब को मजबूत, सुरक्षित, हरा-भरा और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का 'ANI' के साथ इंटरव्यू

May 28th, 10:00 am

न्यूज एजेंसी 'ANI' को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई विषयों पर बातचीत की। पश्चिम बंगाल में पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि इस बार पूरे हिंदुस्तान में भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रही है। वहां का चुनाव एकतरफा है, जनता उसकी अगुआई कर रही है। विपक्ष के रवैये पर उन्होंने कहा कि वे इतने हताश-निराश हो गए हैं कि गालियां देना और अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘IANS’ के साथ इंटरव्यू

May 27th, 02:51 pm

‘IANS’ को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने मौजूदा लोकसभा चुनाव, भ्रष्टाचार पर सरकार के रुख, नीति-संचालित शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सहित तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह दृष्टिकोण; भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करता है।

पीएम मोदी का पंजाब केसरी, जग बानी, हिंद समाचार और नवोदय टाइम्स के साथ इंटरव्यू

May 27th, 09:42 am

पंजाब केसरी, जग बानी, हिंद समाचार और नवोदय टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव और देश के विकास को लेकर खुलकर बातचीत की। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। हमने कृषि क्षेत्र में ऐसे काम किए हैं, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए थे। विपक्ष पर उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के पास देश के विकास के लिए कोई प्लान और विजन नहीं है, इसलिए वे अनर्गल प्रलाप में लगे हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘दैनिक जागरण’ के साथ इंटरव्यू

May 27th, 08:09 am

पीएम मोदी ने ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चुनाव अभियान में जनता की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि जनसमर्थन और जनता का प्यार उन्हें 2014 और 2019 में भी मिला था, लेकिन इस बार लोगों का उत्साह पहले से कहीं ज्यादा है। लोगों को भरोसा है कि काम तो मोदी सरकार ही करेगी। विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता सिर्फ भाजपा में है।

पीएम मोदी की ‘द ट्रिब्यून’ के साथ बातचीत

May 27th, 07:43 am

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द ट्रिब्यून’ को दिए अपने एक इंटरव्यू में मौजूदा चुनावों सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भरोसा जताया कि छह चरणों के मतदान के बाद देश की जनता भाजपा/एनडीए गठबंधन को ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत का आशीर्वाद दे रही है। पीएम ने कहा कि वे राष्ट्र और लोगों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने में भरोसा रखते हैं। उनका ध्यान लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर है।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘डीडी न्यूज’ के साथ इंटरव्यू

May 25th, 10:00 am

पीएम मोदी ने ‘डीडी न्यूज’ को दिए अपने एक इंटरव्यू में तमाम सवालों का विस्तार से जवाब दिया। चुनाव अभियान में लोगों से अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता-जनार्दन के दर्शन करना, ईश्वर आराधना का ही एक रूप है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार या राजनीतिक दलों को, जनता को अपने काम का हिसाब देना चाहिए कि भविष्य में वो क्या करेंगे, कैसे और कब तक करेंगे; ये सारी बातें उनको देश के सामने रखनी चाहिए।