भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट
March 02nd, 05:05 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।परिणामों की सूची: कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
March 02nd, 05:04 pm
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें तकनीकी और इनोवेशन, एनर्जी, एजुकेशन, क्रिटिकल मिनरल्स और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही, एक महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत शुरू करने के लिए आवश्यक रूपरेखा (ToR) को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है: भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 02nd, 11:40 am
भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत में स्वागत किया और बैंकिंग सेक्टर में उनके नेतृत्व के अनुभव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने इनोवेशन,क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, एनर्जी, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में भारत-कनाडा की बढ़ती साझेदारी पर बल दिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 17th, 04:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
December 17th, 12:02 am
इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी
November 28th, 11:45 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया
November 28th, 11:30 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य
August 25th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में, आज लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। इनमें हेल्थकेयर, ऐग्रिकल्चर, डिफेंस, स्पोर्ट्स, क्लाइमेट-चेंज और कल्चरल एक्सचेंज के क्षेत्र में नई पहल शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी भले ही महासागरों से विभाजित हों, लेकिन उनकी आकांक्षाएं एक जैसी हैं।भारत-नामीबिया संबंधों का सुनहरा दौर हमारे सामने है: नामीबिया की संसद में पीएम मोदी
July 09th, 08:14 pm
पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नामीबियाई संसद को संबोधित किया
July 09th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन
July 07th, 11:38 pm
पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’
July 07th, 11:13 pm
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में BRICS के दौरान बोलिविया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 07th, 09:19 pm
पीएम मोदी और बोलिविया के Plurinational State के राष्ट्रपति महामहिम लुइस आर्से कैटाकोरा ने रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट के दौरान मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (UPI), स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, पारंपरिक चिकित्सा, और SMEs के समर्थन तथा कैपेसिटी-बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया और क्विक इंपैक्ट प्रोजेक्ट्स एवं ITEC स्कॉलरशिप जैसे मौजूदा डेवलपमेंट एफर्ट्स की प्रशंसा की।भारत, अफ्रीका की डेवलपमेंट जर्नी में एक कमिटेड पार्टनर बना हुआ है: घाना की संसद में पीएम मोदी
July 03rd, 03:45 pm
पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए, वहां के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुदृढ़ जुझारूपन की सराहना की। उन्होंने भारत-घाना मैत्री को सराहा, समावेशी वैश्विक सुधारों का आह्वान किया और साझा वैश्विक पहलों के माध्यम से क्लाइमेट-एक्शन एवं Humanity First के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया
July 03rd, 03:40 pm
पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए, वहां के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुदृढ़ जुझारूपन की सराहना की। उन्होंने भारत-घाना मैत्री को सराहा, समावेशी वैश्विक सुधारों का आह्वान किया और साझा वैश्विक पहलों के माध्यम से क्लाइमेट-एक्शन एवं Humanity First के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।घाना के राष्ट्र-निर्माण की यात्रा में भारत एक सहयोगी और एक सह-यात्री है: पीएम मोदी
July 03rd, 12:32 am
पीएम मोदी और घाना के राष्ट्रपति महामा ने जॉइंट प्रेस मीट में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और घाना की दोस्ती की नींव; साझा विश्वासों, संघर्षों और समावेशी भविष्य के एक समान सपने पर आधारित है।ऊर्जा सुरक्षा पर जी7 आउटरीच सेशन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
June 18th, 11:15 am
पीएम मोदी ने कनानास्किस में G7 समिट के आउटरीच सेशन में भाग लिया और ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ पर एक सेशन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एनर्जी सिक्योरिटी, भविष्य की पीढ़ियों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में से एक है। समावेशी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि availability, accessibility, affordability और acceptability वे सिद्धांत हैं जो एनर्जी सिक्योरिटी के प्रति भारत के अप्रोच को रेखांकित करते हैं।