पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया

July 26th, 11:30 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस, 'कैच द रेन' अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता, साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से 'MyGov' के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।

56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय दल को बधाई दी

July 13th, 01:13 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह शानदार उपलब्धि भारत की युवा शक्ति की असीमित क्षमता तथा विज्ञान और रिसर्च के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है।