प्रधानमंत्री ने 37वें अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी
July 19th, 07:11 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में टीम के सभी चार सदस्यों ने पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। श्री मोदी ने कहा कि भव्या गुनवाल, सौमिल माइती, निशित कलानी और अनमोल कुमार ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, सिस्टमैटिक्स और प्लांट कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे विषयों में बेहतरीन जानकारी का प्रदर्शन किया है और उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी।प्रधानमंत्री ने 58वें अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय छात्रों को बधाई दी
July 19th, 07:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची की भारतीय टीम को 58वीं अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में चार गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। यह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। श्री मोदी ने कहा कि टीम की काबिलियत, लगन और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह अनगिनत युवा मस्तिष्कों को रसायन विज्ञान पढ़ने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।स्पेस में भारत की प्रगति सामान्य नागरिकों का जीवन आसान बना रही है: पीएम मोदी
August 23rd, 11:00 am
‘नेशनल स्पेस डे 2025’ के अवसर पर अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस वर्ष की थीम, आर्यभट्ट से गगनयान तक पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुँचने वाला पहला देश बन गया है तथा स्पेस में डॉकिंग-अनडॉकिंग क्षमताएँ हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। उन्होंने घोषणा की कि भारत एक एस्ट्रोनॉट पूल तैयार कर रहा है और युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।‘नेशनल स्पेस डे 2025’ के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन
August 23rd, 10:30 am
‘नेशनल स्पेस डे 2025’ के अवसर पर अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस वर्ष की थीम, आर्यभट्ट से गगनयान तक पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुँचने वाला पहला देश बन गया है तथा स्पेस में डॉकिंग-अनडॉकिंग क्षमताएँ हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। उन्होंने घोषणा की कि भारत एक एस्ट्रोनॉट पूल तैयार कर रहा है और युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।भारत में परंपरा का इनोवेशन से, अध्यात्म का विज्ञान से और जिज्ञासा का रचनात्मकता से मिलन होता है: पीएम मोदी
August 12th, 04:34 pm
एस्ट्रोनॉमी & एस्ट्रोफिजिक्स पर 18वें इंटरनेशनल ओलंपियाड को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और यंग माइंडस को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘One Nation One Subscription’ स्कीम पर प्रकाश डाला, जो स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जर्नल्स का एक्सेस प्रदान करती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने प्रयास, मानवता के हित में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड को संबोधित किया
August 12th, 04:33 pm
एस्ट्रोनॉमी & एस्ट्रोफिजिक्स पर 18वें इंटरनेशनल ओलंपियाड को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और यंग माइंडस को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘One Nation One Subscription’ स्कीम पर प्रकाश डाला, जो स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जर्नल्स का एक्सेस प्रदान करती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने प्रयास, मानवता के हित में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।