प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 15th, 05:40 pm
पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन, टैलेंट मोबिलिटी, AI और सुपरकंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और हाल ही में आयोजित हुए भारत-EU समिट के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया का आभार भी जताया।माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची
June 15th, 05:17 pm
पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के विस्तार और पुनर्गठन को दी मंजूरी
March 10th, 04:12 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को पुनर्गठित और नई दिशा देने की बात कही गई है। JJM 2.0 विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर देता है। इसके तहत केवल इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर नागरिक-केंद्रित और सेवा आधारित व्यवस्था लागू करने के लिए संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे।