भारत - जर्मनी जॉइंट स्टेटमेंट

January 12th, 03:50 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में डेलीगेशन लेवल की बातचीत की, जिसमें उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर के लिए प्रतिबद्धता और आपसी सम्मान को दोहराया, जो स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का आधार हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया

January 12th, 02:42 pm

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित रंगारंग और भव्य अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदर्शित पतंगों पर ऑपरेशन सिंदूर, भगवान हनुमान, तिरंगा सहित कई आकर्षक चित्र उकेरे गए थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि चांसलर मर्ज ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मुलाकात करेंगे

January 09th, 12:05 pm

12 जनवरी को अहमदाबाद में पीएम नरेन्द्र मोदी जर्मनी के फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे, जर्मनी के चांसलर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर है। दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की समीक्षा के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।