प्रधानमंत्री ने 58वें अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय छात्रों को बधाई दी

July 19th, 07:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची की भारतीय टीम को 58वीं अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में चार गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। यह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। श्री मोदी ने कहा कि टीम की काबिलियत, लगन और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह अनगिनत युवा मस्तिष्कों को रसायन विज्ञान पढ़ने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का रास्ता ‘आत्मनिर्भरता’ से होकर जाता है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

July 27th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उन 12 मराठा किलों की महानता का उल्लेख किया, जिन्हें UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने खेल, विज्ञान और संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपने विचार साझा किए। अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए, प्रधानमंत्री ने अगस्त में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की।