प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

December 17th, 12:02 am

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 23rd, 02:18 pm

G20 समिट से इतर जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात के दौरान, पीएम मोदी ने उनके गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत में चीतों के पुनर्वास में दक्षिण अफ्रीका के सहयोग के लिए राष्ट्रपति रामाफोसा का भी आभार व्यक्त किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे मिलकर ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूत बनाएंगे।

भारत-नामीबिया संबंधों का सुनहरा दौर हमारे सामने है: नामीबिया की संसद में पीएम मोदी

July 09th, 08:14 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने नामीबियाई संसद को संबोधित किया

July 09th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन

July 07th, 11:38 pm

पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।

पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’

July 07th, 11:13 pm

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।

भारत, अफ्रीका की डेवलपमेंट जर्नी में एक कमिटेड पार्टनर बना हुआ है: घाना की संसद में पीएम मोदी

July 03rd, 03:45 pm

पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए, वहां के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुदृढ़ जुझारूपन की सराहना की। उन्होंने भारत-घाना मैत्री को सराहा, समावेशी वैश्विक सुधारों का आह्वान किया और साझा वैश्विक पहलों के माध्यम से क्लाइमेट-एक्शन एवं Humanity First के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया

July 03rd, 03:40 pm

पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए, वहां के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुदृढ़ जुझारूपन की सराहना की। उन्होंने भारत-घाना मैत्री को सराहा, समावेशी वैश्विक सुधारों का आह्वान किया और साझा वैश्विक पहलों के माध्यम से क्लाइमेट-एक्शन एवं Humanity First के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रोग्रेस में पार्टनर्स हैं भारत और अफ्रीकन यूनियन: अंगोला के राष्ट्रपति के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी

May 03rd, 01:00 pm

पीएम मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंसू ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर प्रकाश डाला गया। पीएम मोदी ने अंगोला को भारत के ग्लोबल इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ खड़े होने के लिए हम अंगोला को धन्यवाद देते हैं।

पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की

November 17th, 06:41 pm

पीएम मोदी नाइजीरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अबुजा में राष्ट्रपति टिनुबू के साथ बातचीत की। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी, हेल्थ और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एग्रीकल्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग पर सहमति जताई तथा आतंकवाद और पायरेसी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने नाइजीरिया को भारत के ग्रीन इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और दोनों देशों के मध्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

August 10th, 09:03 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व शेर दिवस के अवसर पर शेरों के संरक्षण एवं सुरक्षा कार्य में शामिल सभी लोगों की सराहना की। श्री मोदी ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर प्रकाश डाला, जो राजसी शेरों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने इसके लिए दुनिया भर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कैबिनेट ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस की स्थापना को मंजूरी दी

February 29th, 04:31 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2023-24 से 2027-28 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए ₹150 करोड़ के एकमुश्त बजटीय समर्थन के साथ भारत में मुख्यालय वाले इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) की स्थापना को मंजूरी दी है।

कीनिया के लिए एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध डेवलपमेंट पार्टनर रहा है भारत: पीएम मोदी

December 05th, 01:33 pm

पीएम मोदी और कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रूटो की उपस्थिति में नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के मध्य आपसी व्यापार और निवेश में लगातार प्रगति को रेखांकित किया तथा आर्थिक सहयोग की पूर्ण क्षमताओं को साकार करने के लिए नए अवसरों के निर्माण पर बल दिया।

तंजानिया अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा और करीबी डेवलपमेंट पार्टनर : पीएम मोदी

October 09th, 12:00 pm

पीएम मोदी और तंजानिया की राष्ट्रपति हसन की उपस्थिति में दिल्ली में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,आज का दिन भारत और तंज़ानिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज हम अपनी सदियों पुरानी मित्रता को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सूत्र में बाांध रहे हैं। आज की बैठक में हमने इस भावी रणनीतिक साझेदारी की नींव रखते हुए कई नए इनिशिएटिव की पहचान की। भारत और तंज़ानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए एक दूसरे के महत्वपूर्ण पार्टनर्स हैं।

'ब्रिक्स' बाधाएं तोड़ेगा, अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करेगा, नवाचार को प्रेरित करेगा, अवसरों का सृजन करेगा और भविष्य को आकार देगा: पीएम मोदी

August 23rd, 03:30 pm

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स प्लेनरी सेशन को संबोधित किया। उन्होंने भारत की समग्र प्रगति और विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए सुधारों के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने न्यू डेवलपमेंट बैंक तथा कंटिजेंसी रिजर्व अरेंजमेंट जैसी अन्य पहलों की भी सराहना की, जो ग्लोबल साउथ के देशों में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, जब दुनिया जलवायु संकट से जूझ रही है तो हमने रास्ता दिखाया है

August 15th, 05:08 pm

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य की अवधारणा को सामने रखा है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। जब दुनिया जलवायु संकट से जूझ रही है, तो हमने रास्ता दिखाया है और पर्यावरण के लिए जीवन शैली- मिशन लाइफ पहल की शुरुआत की है।

आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है: पीएम मोदी

June 05th, 03:00 pm

पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित किया

June 05th, 02:29 pm

पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।