एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट स्टेटमेंट

July 09th, 11:02 am

एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने, रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एनर्जी व लिक्विड फ्यूल के लिए खुले व्यापार को समर्थन देने पर सहमति जताई गई।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के डीजी श्री राफेल मारियानो ने पीएम मोदी से मुलाकात की

October 23rd, 04:29 pm

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के डायरेक्टर जनरल श्री राफेल मारियानो ग्रॉसी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शांति और विकास के लिए, एटॉमिक एनर्जी के सुरक्षित और संरक्षित उपयोग के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पीएम ने देश के एनर्जी मिक्स के रूप में पर्यावरण के अनुकूल न्यूक्लियर पावर जनरेशन कपैसिटी की हिस्सेदारी बढ़ाने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को साझा किया।