कैबिनेट ने PPP के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ लॉन्ग टर्म लाइसेंस मॉडल पर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी

May 13th, 03:41 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PPP मॉडल के तहत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागपुर एयरपोर्ट को मध्य भारत के एक प्रमुख एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चरणबद्ध विकास योजना के तहत भविष्य में प्रतिवर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

यह नया भारत है, जो अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ता: पीएम मोदी

March 23rd, 08:30 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट को संबोधित किया

March 23rd, 08:00 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी

February 22nd, 01:30 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया

February 22nd, 01:12 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

परिणामों की सूची: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

January 19th, 08:23 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कृषि सहित अहम क्षेत्रों में कई MoUs और समझौते किए गए। AI India Mission के तहत एक बड़ी घोषणा यह हुई कि भारत में एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने के लिए भारत-यूएई मिलकर काम करेंगे।

जॉइंट स्टेटमेंट: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

January 19th, 08:10 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने 2022 में CEPA पर हस्ताक्षर होने के बाद से व्यापार और आर्थिक सहयोग में हुई मजबूत बढ़ोतरी का स्वागत किया और द्विपक्षीय व्यापार में तेजी से हो रहे विस्तार पर बल दिया, जो FY2024-25 में 100 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जिससे अब 2032 तक इसे 200 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का आधार तैयार हो गया है।

प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की

December 31st, 08:11 pm

पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।

असम ने विकास की नई गति पकड़ी है: पीएम मोदी

December 21st, 04:25 pm

कृषि क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने नए उद्योगों की शुरुआत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, कृषि में नए अवसरों, चाय बागानों और उनके श्रमिकों की उन्नति के साथ-साथ असम में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने असम की पहचान और संस्कृति को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला

December 21st, 12:00 pm

कृषि क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, पीएम मोदी ने असम के नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने नए उद्योगों की शुरुआत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, कृषि में नए अवसरों, चाय बागानों और उनके श्रमिकों की उन्नति के साथ-साथ असम में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने असम की पहचान और संस्कृति को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

असम सहित पूरा नॉर्थ ईस्ट आज भारत के विकास का नया प्रवेशद्वार: गुवाहाटी में पीएम मोदी

December 20th, 03:20 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर असम की कनेक्टिविटी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए असम का विकास केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में असम और पूर्वोत्तर भारत के लिए लाखों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

December 20th, 03:10 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर असम की कनेक्टिविटी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए असम का विकास केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में असम और पूर्वोत्तर भारत के लिए लाखों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

प्रधानमंत्री 20-21 दिसंबर को असम का दौरा करेंगे

December 19th, 02:29 pm

पीएम मोदी 20-21 दिसंबर को असम का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नामरूप में नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री 26 नवंबर को सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे

November 25th, 04:16 pm

एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, पीएम मोदी 26 नवंबर को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा केंद्र हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के GMR एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क - SEZ में स्थित है। लगभग ₹1,300 करोड़ के शुरुआती निवेश के साथ, SAESI सुविधा को सालाना 300 LEAP इंजनों की सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अंडरग्राउंड मेट्रो से मुंबई में ट्रांसफॉर्म होगी ट्रैवल व कनेक्टिविटी: पीएम मोदी

October 08th, 03:44 pm

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और कई विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा की गति को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन काँग्रेस सरकार ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद किसी विदेशी दबाव के कारण सैन्य कार्रवाई रोक दी थी। उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने और गर्व से यह स्वदेशी है कहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, मुंबई में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया

October 08th, 03:30 pm

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और कई विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा की गति को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन काँग्रेस सरकार ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद किसी विदेशी दबाव के कारण सैन्य कार्रवाई रोक दी थी। उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने और गर्व से यह स्वदेशी है कहने का आग्रह किया।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मंजूरी दी और इसका नाम "महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम" रखा

January 05th, 08:28 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने और इसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अयोध्या की आर्थिक क्षमता और वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को समझने, विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए इसके दरवाजे खोलने के लिए अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना बहुत महत्‍वपूर्ण है।

भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प की प्रतीक है सूरत डायमंड बोर्स: पीएम मोदी

December 17th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स; भारतीय डिजाइन, भारतीय डिजाइनर्स, भारतीय मटेरियल और भारतीय कॉन्सेप्ट के सामर्थ्य का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है और मेड इन इंडिया अब एक सशक्त ब्रांड बन चुका है। इससे पहले पीएम ने सूरत एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया

December 17th, 11:30 am

पीएम मोदी ने गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स; भारतीय डिजाइन, भारतीय डिजाइनर्स, भारतीय मटेरियल और भारतीय कॉन्सेप्ट के सामर्थ्य का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है और मेड इन इंडिया अब एक सशक्त ब्रांड बन चुका है। इससे पहले पीएम ने सूरत एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने को स्वीकृति प्रदान की

December 15th, 09:20 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।