प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे
July 25th, 11:10 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। माई भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की आकांक्षाओं को करीब से जानने का अवसर मिला। साथ ही, इस पहल ने जनभागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमा से लगे गांवों के सामरिक महत्व के प्रति लोगों की समझ को और मजबूत किया।भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप :2030 तक का रोडमैप जारी
July 11th, 08:06 am
पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: 2030 रोडमैप' का अनावरण किया। यह साझा रोडमैप डिफेंस, ट्रेड, इनोवेशन, कल्चर, एजुकेशन और रीजनल कोऑपरेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा और गति देगा।प्रधानमंत्री ने एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन से बातचीत की और भारत के युवाओं के साथ वैश्विक सहयोग के अवसरों पर ज़ोर दिया
June 18th, 06:42 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत की।LDF और UDF की करप्शन और कम्यूनलिज्म की राजनीति केरलम की संस्कृति और आस्था को नुकसान पहुंचाती है: तिरुवल्ला में पीएम मोदी
April 04th, 08:27 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक विशाल और उत्साह से भरी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भरोसा जताया कि केरलम एक बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। भारी जनसमूह का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा, “तिरुवल्ला में लोगों की इतनी बड़ी मौजूदगी, एनडीए पर आपका भरोसा और माताओं-बहनों का प्यार तथा विश्वास दिखाता है कि पूरे केरलम का माहौल बदल रहा है। राज्य अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।”पीएम मोदी ने केरलम के तिरुवल्ला में विशाल जनसभा की
April 04th, 03:35 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक विशाल और उत्साह से भरी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भरोसा जताया कि केरलम एक बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। भारी जनसमूह का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा, “तिरुवल्ला में लोगों की इतनी बड़ी मौजूदगी, एनडीए पर आपका भरोसा और माताओं-बहनों का प्यार तथा विश्वास दिखाता है कि पूरे केरलम का माहौल बदल रहा है। राज्य अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।”प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
April 01st, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।पीएम मोदी के असम दौरे के कुछ यादगार पल
April 01st, 05:39 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। बागान में घूमते हुए, उन्होंने उनके साथ थोड़ी देर चाय की पत्तियां भी तोड़ीं और उनके काम को करीब से देखा।कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
February 26th, 10:40 am
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर रहेंगे। वे 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 1 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-कनाडा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों से भेंट की
December 30th, 06:33 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे नीति आयोग में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के एक समूह के साथ बातचीत की। इस बातचीत का विषय 'आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक परिवर्तन: विकसित भारत का एजेंडा' था।हमारे देश के हर गांव और कस्बे में प्रतिभा की भरमार है: पीएम मोदी
December 25th, 11:10 am
सांसद खेल महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने देशभर के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी जीवन यात्रा, आकांक्षाओं और अनुभवों को सुना। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ग्राउंड लेवल पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारत में मजबूत खेल इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, ब्लास्ट पीड़ितों का हाल जाना
November 12th, 03:21 pm
दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया और हाल ही में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुखों से मुलाकात की
November 04th, 09:52 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख मेजर आर्कबिशप राफेल थत्तिल, आर्कबिशप डॉ. कुरियाकोस भरनीकुलंगरा सहित अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इसे अद्भुत संवाद बताया।प्रधानमंत्री ने ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की
September 22nd, 03:43 pm
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। उन्होंने GST रिफॉर्म्स और ‘GST बचत उत्सव’ की शुरुआत की सराहना की और बताया कि इन पहलों से प्रमुख क्षेत्रों को कैसे लाभ होगा। उन्होंने क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर जोर दिया और मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया।प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की
September 03rd, 08:38 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेमिकॉन इंडिया 2025 के दौरान सेमीकंडक्टर्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों के प्रमुख सीईओ के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने कहा, मैंने इस क्षेत्र में भारत की अथक सुधार यात्रा के बारे में बात की, जिसमें मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण और कौशल के साथ-साथ नवाचार पर जोर देना शामिल है।“भारत के राज्य और जापान के प्रान्त मिलकर हमारी साझा प्रगति को आगे बढ़ाएँ: टोक्यो में पीएम मोदी
August 30th, 08:00 am
पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।प्रधानमंत्री ने जापान के प्रान्तों के गवर्नरों के साथ बातचीत की
August 30th, 07:34 am
पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।2024 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 19th, 08:34 pm
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर ‘विश्वबंधु’ के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करने में राजनयिकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बल दिया कि भावी राजनयिकों के रूप में ट्रेनी अधिकारी, इस लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगे।प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से बातचीत की
August 18th, 08:09 pm
पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के साथ अपनी सार्थक बातचीत में, श्री शुक्ला के स्पेस के अनुभवों, साइंस और टेक्नोलॉजी में भारत की प्रगति एवं गगनयान मिशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से बातचीत की
June 18th, 05:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष श्री एंटोनियो कोस्टा के साथ सार्थक बातचीत की।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की
June 18th, 08:02 am
पीएम मोदी ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों के महत्व की पुष्टि की और क्लीन एनर्जी, डिजिटल ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस, LNG, फूड सिक्योरिटी, क्रिटिकल मिनरल्स, हायर एजुकेशन, मोबिलिटी तथा सप्लाई-चेन रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।