प्रधानमंत्री ने आईएनएसवी कौंडिन्य क्रू को नए साल की शुभकामनाएं दीं
December 31st, 11:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र के बीच यात्रा पर निकले आईएनएसवी कौंडिन्य के चालक दल (क्रू) से प्राप्त एक तस्वीर पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने टीम के उत्साह की सराहना की और देश द्वारा वर्ष 2026 के स्वागत की तैयारियों के बीच उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीन भारतीय सिलाई-जहाज तकनीक से निर्मित आईएनएसवी कौंडिन्य की प्रशंसा की, यह जहाज़ पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ
December 29th, 05:57 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हो रहे आईएनएसवी कौंडिन्य को साकार करने में किए गए अथक प्रयासों के लिए डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और भारतीय नौसेना को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि आईएनएसवी कौंडिन्य का निर्माण प्राचीन भारतीय सिलाई-जहाज तकनीक से किया गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाता है।