प्रधानमंत्री ने निस्वार्थ त्याग की अमर विरासत पर संस्कृत सुभाषितम साझा किया
July 06th, 12:41 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए कहा कि जो लोग दूसरों के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, वे अमर हो जाते हैं। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिया गया उनका बलिदान आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
June 26th, 12:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें साहित्य की एक महान हस्ती के रूप में याद किया, जिनकी रचनाओं ने भारतीयों की कई पीढ़ियों में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना जगाई।प्रधानमंत्री ने हज़रत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की
June 26th, 12:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कालजयी बलिदान तथा सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन और उनकी शहादत साहस तथा दृढ़ विश्वास की शक्ति की अमिट प्रेरणा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट प्रयासों से राष्ट्र की समृद्धि के महत्व पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 24th, 03:34 pm
पीएम मोदी ने उत्साह, समर्पण और दृढ़ उद्देश्य के साथ काम करने पर राष्ट्र की प्रगति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और कड़ी मेहनत समाज को नई ऊर्जा देते हैं और विकास लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलने में मदद करते हैं।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23rd, 03:39 pm
पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के महान विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि जो महान आत्माएँ राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने निजी हितों का त्याग करती हैं, वे अमर हो जाती हैं।पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी
June 20th, 01:10 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने पहाड़पुर में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
June 20th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी
June 20th, 08:32 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।प्रधानमंत्री ने सत्य, सेवा, ज्ञान और कर्म के महत्व को बताने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 18th, 09:23 am
पीएम मोदी ने सत्य, निस्वार्थ सेवा, लगातार सीखते रहने और कर्म के महत्व को बताने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा से समृद्धि प्राप्त होती है, निस्वार्थ सेवा से यश मिलता है, निरंतर अभ्यास से ज्ञान बढ़ता है और कर्म से बुद्धिमत्ता विकसित होती है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये मूल्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज की सामूहिक प्रगति में भी अहम योगदान देते हैं।प्रधानमंत्री ने सम्मान और सराहना के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 17th, 09:05 am
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए सम्मान, सराहना और स्वीकार्यता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई प्रशंसा आत्मविश्वास को मजबूत करती है, उसके अंदर गर्व और संतुष्टि की भावना जगाती है, और नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करती है। इस सुभाषित का संदेश है कि दूसरों से मिलने वाला सम्मान व्यक्ति को अपनी खूबियों, क्षमताओं और सामर्थ्य को पहचानने तथा उन पर विश्वास करने की प्रेरणा देता है।प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए विवेक और सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला
June 16th, 08:53 am
पीएम मोदी ने धैर्य, विवेक और सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व को बताते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि हर निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझना आवश्यक है, क्योंकि स्थायी सफलता उन्हीं कार्यों से प्राप्त होती है जो दूरदृष्टि और विचार-विमर्श के साथ किए जाते हैं। इस सुभाषितम् का संदेश है कि जो लोग विवेक और सही निर्णय क्षमता के साथ कार्य करते हैं, उनके पास समृद्धि और सफलता स्वयं चलकर आती है।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया
June 10th, 07:25 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों का विश्वास और आशीर्वाद उन्हें देश की सेवा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया
June 10th, 07:18 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में जो कुछ भी हासिल किया गया वह भारत की जनता के सामूहिक प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है।प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 09th, 01:29 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी शासन के विरुद्ध अदम्य साहस से संघर्ष किया।प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया
June 09th, 10:30 am
पीएम मोदी ने 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर विश्वास, विकास और जनकल्याण पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया तथा ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के प्रयासों पर जोर देते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में भारत की प्रगति को भी उजागर किया।प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी
June 07th, 02:06 pm
पीएम मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मेजर अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि देश के असंख्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने UN पीसकीपिंग मिशनों में भारत के लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह
May 31st, 11:30 am
पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।