प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी

December 04th, 08:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। श्री मोदी ने कहा, मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने INS विक्रांत पर अपने दीपावली उत्सव की झलकियाँ साझा कीं

October 21st, 09:30 am

पीएम ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने को अपना सौभाग्य बताया और INS विक्रांत पर हुए समारोह की झलकियाँ साझा कीं। ‘एक्स’ पर पोस्ट्स की एक सीरीज में, पीएम ने INS विक्रांत पर एयर पावर डेमो, एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘बड़ा खाना’, योग सत्र सहित कई पल साझा किए और 'कसम सिंदूर की' गीत का विशेष उल्लेख किया।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी

October 20th, 10:30 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई

October 20th, 10:00 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

भारत के समुद्रतट देश की समृद्धि के प्रवेशद्वार बनेंगे: भावनगर में पीएम मोदी

September 20th, 11:00 am

भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

पीएम मोदी ने भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लिया

September 20th, 10:30 am

भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

दुनिया की एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा भारत: मुंबई में तीन नौसैनिक युद्धपोतों के जलावतरण पर पीएम

January 15th, 11:08 am

पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया

January 15th, 10:30 am

पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।

शांति, समृद्धि और लोकतंत्र के मानकों पर दुनिया के लिए नई उम्मीद बना भारत: नाइजीरिया में पीएम

November 17th, 07:20 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

November 17th, 07:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

भारत के उत्कर्ष और उदय का साक्षी बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर: पीएम मोदी

January 22nd, 05:12 pm

पीएम मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। देशवासियों को प्राण-प्रतिष्ठा के अलौकिक अवसर की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्रीराम, अयोध्या आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे दिव्य मंदिर में रहेंगे। उन्होंने कहा, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र, ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग, आज की इस तारीख और इस पल की चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया

January 22nd, 01:34 pm

पीएम मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। देशवासियों को प्राण-प्रतिष्ठा के अलौकिक अवसर की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्रीराम, अयोध्या आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे दिव्य मंदिर में रहेंगे। उन्होंने कहा, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र, ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग, आज की इस तारीख और इस पल की चर्चा करेंगे।

भारत को एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने के लिए काम कर रही सरकार: पीएम मोदी

January 17th, 12:12 pm

पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि में पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र से जुड़ी ₹4000 करोड़ से अधिक की 3 अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत को दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने के लिए मेगा पोर्ट्स, शिप बिल्डिंग और शिप रिपेयर क्लस्टर्स जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाओं से तटीय शहर कोच्चि सहित देश के दक्षिणी हिस्से की प्रगति और विकास में तेजी आएगी।

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया

January 17th, 12:11 pm

पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि में पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र से जुड़ी ₹4000 करोड़ से अधिक की 3 अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत को दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने के लिए मेगा पोर्ट्स, शिप बिल्डिंग और शिप रिपेयर क्लस्टर्स जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाओं से तटीय शहर कोच्चि सहित देश के दक्षिणी हिस्से की प्रगति और विकास में तेजी आएगी।

युवाओं के प्रयास और परिश्रम से भारत की शक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा: पीएम मोदी

January 12th, 01:15 pm

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्र निर्माण में युवाओं के सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। प्रधानमंत्री ने बीते दस सालों में युवाओं के सामने मौजूद हर रुकावट को दूर करने और उन्हें प्रगति का खुला आसमान देने के लिए अपनी सरकार के समग्र प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया

January 12th, 12:49 pm

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। राष्ट्र निर्माण में युवाओं के सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। प्रधानमंत्री ने बीते दस सालों में युवाओं के सामने मौजूद हर रुकावट को दूर करने और उन्हें प्रगति का खुला आसमान देने के लिए अपनी सरकार के समग्र प्रयासों को रेखांकित किया।

विजय, शौर्य, सृजन कौशल और सामुद्री सामर्थ्य से समृद्ध है भारत का इतिहास: पीएम मोदी

December 04th, 04:35 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस-2023' समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने स्पेस से लेकर समंदर तक, दुनिया में बढ़ रहे भारत के सामर्थ्य पर जोर दिया। पीएम ने विजय, शौर्य और सामुद्री सामर्थ्य से समृद्ध भारत के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना का व्यापक 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' भी देखा।

पीएम मोदी सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस-2023 समारोह में शामिल हुए

December 04th, 04:30 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस-2023' समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने स्पेस से लेकर समंदर तक, दुनिया में बढ़ रहे भारत के सामर्थ्य पर जोर दिया। पीएम ने विजय, शौर्य और सामुद्री सामर्थ्य से समृद्ध भारत के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना का व्यापक 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' भी देखा।

प्रधानमंत्री 4 दिसंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

December 02nd, 04:06 pm

पीएम मोदी 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम, सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के शिप, सबमरीन, एयरक्राफ्ट और स्पेशल फोर्सेज के 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' को भी देखेंगे।

पीएम मोदी की तेजस में उड़ान: डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की जोरदार गूंज

November 28th, 03:40 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का दौरा किया और भारतीय वायुसेना के मल्टीरोल फाइटर जेट तेजस पर ऐतिहासिक उड़ान पूरी की। HAL ने हाल के वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और एक्सपोर्ट कैपेसिटी में अभूतपूर्व वृद्धि का अनुभव किया है।