समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक का सेवा में शामिल होना भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक: कोलकाता में पीएम मोदी
June 21st, 12:51 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित नौसैनिक जहाज - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय
June 21st, 12:50 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।