प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:30 pm
सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।भारत न केवल फास्ट- ग्रोइंग इकोनॉमी है, बल्कि एक क्रेडिबल इकोनॉमी भी है: पीएम मोदी
June 22nd, 10:24 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।रिपब्लिक समिट 2026 में पीएम मोदी का संबोधन
June 22nd, 08:00 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी
June 18th, 11:41 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
June 18th, 09:30 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने भरोसेमंद एआई, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर मिस्ट्रल एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आर्थर मेन्श के साथ विचार-विमर्श किया
June 18th, 06:44 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ट्रल एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री आर्थर मेन्श के साथ एआई के बदलते वैश्विक परिदृश्य पर सार्थक चर्चा की।प्रधानमंत्री ने भारत में सेंट-गोबेन का दायरा बढ़ाने के बारे में सीईओ बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत की
June 18th, 06:39 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेंट-गोबेन के सीईओ श्री बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत पर प्रसन्नता व्यक्त कीई है।प्रधानमंत्री ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसरों पर बातचीत की
June 18th, 06:37 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।'भारत इनोवेट्स' से लेकर 'विवा टेक' तक, हमारे स्टार्टअप्स कई नई पार्टनरशिप कर रहे हैं: पेरिस, फ्रांस में पीएम मोदी
June 18th, 06:15 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया
June 18th, 06:00 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18th, 07:31 am
पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया
June 18th, 05:01 am
पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।G7 समिट में पीएम मोदी ने संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर रखा भारत का पक्ष
June 18th, 05:00 am
पीएम मोदी ने G7 समिट में सभी के लिए संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को पुनर्जीवित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए भारत के इंक्लूसिव ग्रोथ मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी और व्यापार को गति देने के लिए इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को अधिक मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता बताई और कनेक्टिविटी, व्यापार तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में गहरे सहयोग का आह्वान किया।AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी
June 17th, 09:20 pm
G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी मानवता के लिए इंक्लूजन, स्केल और डेमोक्रेटिक एंपावरमेंट की स्टोरी है: G7 समिट के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी
June 17th, 06:07 pm
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान, पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत के आधार पर पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और अवसरों को जोड़ने वाले कॉरिडोर बनाने के मकसद से G7 की पूंजी, भारत के टैलेंट और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को मिलाकर 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात
June 17th, 05:34 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने पिछले दशक में आत्मनिर्भरता और नवाचार के बल पर भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए परिवर्तन का उल्लेख किया
June 17th, 12:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन को रेखांकित किया है।