प्रधानमंत्री ने BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 11th, 05:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित 18वीं BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।