प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
September 13th, 04:38 pm
BRICS समिट से इतर पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए और रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम ने Coalition for Disaster Resilient Infrastructure में शामिल होने के फिलीपींस के फैसले का स्वागत किया।कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में पांच रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
September 09th, 03:33 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में लगभग ₹10,021 करोड़ की लागत वाले पांच रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, लॉजिस्टिक्स में सुधार करेंगे और रोजगार को बढ़ावा देंगे, जिससे क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
September 09th, 03:25 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ₹10,783 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, भीड़-भाड़ कम होगी, लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा, रोजगार बढ़ेंगे और इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी।पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में एक सभा को संबोधित किया
September 08th, 02:45 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नवसारी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को आगे बढ़ाने में सेवा भावना और जन-भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे
September 07th, 11:51 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा फ्रेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से लेकर डिजिटल फाइनेंस के भविष्य को आकार देने तक, भारत की विकास और इनोवेशन की यात्रा को नई गति देगा।अपनी 100 वर्षों की यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा: पीएम मोदी
September 05th, 07:30 pm
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए
September 05th, 07:00 pm
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।प्रधानमंत्री ने जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र की अध्यक्षता की
September 02nd, 09:00 pm
टीम इंडिया की भावना को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट का आयोजन किया गया। समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल डेटा गवर्नेंस की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने डेटा इकट्ठा करने और उसके विश्लेषण के लिए AI के इस्तेमाल का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।प्रधानमंत्री 2 सितंबर को जल सुरक्षा पर डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र में भाग लेंगे
September 01st, 05:08 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी जल सुरक्षा पर आयोजित डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। यह समिट केंद्र और राज्यों को एक साथ लाकर 'टीम इंडिया' को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने का काम करेगी। इस समिट में जल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संरक्षण, पीने के पानी के टिकाऊ स्रोतों और 'जल जीवन मिशन 2.0' पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा।पीएम ने 53वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
August 25th, 09:31 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय शासन और समय पर काम पूरा करने के लिए बनाए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति की 53वीं बैठक की आज सेवा तीर्थ में अध्यक्षता की।दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 20th, 09:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।कैबिनेट ने बिहार में ₹3,590.73 करोड़ की लागत वाले रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
August 19th, 03:22 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बिहार में NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को फोर-लेन स्टैंडर्ड में अपग्रेड करने को मंजूरी दी है। कुल ₹3,590.73 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट यात्रियों और माल की तेज तथा सुरक्षित आवाजाही को सुगम बनाएगा, यात्रा क्षमता में सुधार करेगा और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों सहित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाले चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
August 19th, 03:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों को कवर करने वाले 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पीएम मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे, साथ ही देशभर के कई प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार करेंगे।कैबिनेट ने असम में ₹8,970.20 करोड़ की लागत वाले हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
August 06th, 04:12 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने असम में NH-15 पर 135.871 किलोमीटर लंबे, 4-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर 8,970.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से यात्रा की औसत गति 100% बढ़ जाएगी, यात्रा का समय आधा हो जाएगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, जिससे इलाके में आवाजाही और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के सात साल
August 05th, 02:25 pm
आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के सात साल पूरे होने पर, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर बल दिया।आंध्र प्रदेश के पास ‘विकसित भारत’ का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य: पीएम मोदी
August 01st, 11:45 am
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में ₹17,900 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए
August 01st, 11:30 am
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।कैबिनेट ने ₹84,084 करोड़ के बजट के साथ 'समुद्र मंथन' (नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम) को मंजूरी दी
July 31st, 04:17 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने FY 2030-31 तक क्रियान्वयन के लिए ₹84,084 करोड़ के स्वीकृत बजट के साथ 'समुद्र मंथन' - 'नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम' को मंजूरी दी है। इस स्कीम से एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन वैल्यू चेन में महत्वपूर्ण निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इंडस्ट्री, इनोवेशन और इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म अवसर पैदा होंगे।