परिणामों की सूची: पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा
July 11th, 08:03 am
पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस दौरान 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, ट्रेड, टूरिज्म, कल्चर, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रिसर्च और पीपल-टू-पीपल टाइस जैसे क्षेत्रों में बड़ी पहलों की घोषणा की गई। साथ ही, 2030 तक के लिए एक साझा रोडमैप भी पेश किया गया।भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट
July 11th, 07:59 am
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन को मिलेगी नई मजबूती, भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट डिक्लेरेशन जारी
July 09th, 10:55 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर एक जॉइंट डिक्लेरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में स्थापित कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि CSP की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है, आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क भी पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।भारत-स्लोवाकिया जॉइंट स्टेटमेंट
June 15th, 05:32 pm
स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी माना कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग और सहभागिता के एक नए चरण में ले जाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01st, 08:09 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ चर्चा के दौरान राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनने पर उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई कि राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बोधगया से भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 08:21 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वे संबंधों को 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और 2030 तक भारत एवं नॉर्वे के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया, जिसमें नॉर्वे के पीएम ने रिफॉर्म्ड UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
May 06th, 03:44 pm
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
May 06th, 01:00 pm
भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: ऊर्जा संसाधन सुरक्षा पर बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:56 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने मजबूत सप्लाई चेन का निर्माण करके, ऊर्जा संसाधनों तक स्थिर पहुंच सुनिश्चित करने और स्वच्छ ऊर्जा व खुले, पारदर्शी वैश्विक ऊर्जा बाजारों में सहयोग को बढ़ावा देकर ऊर्जा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:55 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी
April 20th, 10:53 pm
रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
March 05th, 08:03 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।