सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।प्रधानमंत्री को मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ राष्ट्रपति सम्मान
June 28th, 03:07 pm
पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें ग्रीन लीडरशिप और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने, क्लाइमेट एक्शन से निपटने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। पहली बार दिए गए इस सम्मान से हिंद महासागर क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर भारत की बढ़ती भूमिका भी झलकती है।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।प्रधानमंत्री 27-29 जून तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहेंगे
June 25th, 06:05 pm
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 27-29 जून 2026 को सेशेल्स का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत के MAHASAGAR विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की
February 09th, 09:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।परिणामों की सूची: फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
August 05th, 04:31 pm
पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच बैठक के दौरान, भारत और फिलीपींस के बीच ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की स्थापना की घोषणा की गई। इस दौरान डिफेंस, लीगल अफेयर्स, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, डिजिटल टेक्नोलॉजीज, स्पेस, मैरिटाइम कोऑपरेशन और कल्चरल एक्सचेंजेज सहित कई क्षेत्रों में कई ट्रीटीज और MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम नवीनचन्द्र रामगुलाम ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया
March 12th, 03:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम नवीनचन्द्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का आज संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।दुनिया की एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा भारत: मुंबई में तीन नौसैनिक युद्धपोतों के जलावतरण पर पीएम
January 15th, 11:08 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया
January 15th, 10:30 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।भारत और मालदीव: व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक विजन
October 07th, 02:39 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को स्ट्रैटेजिक दिशा देने के लिए, व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी” विजन अपनाया और इस संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जन-केंद्रित और भविष्योन्मुखी यह साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता का आधार बनेगी।मॉरीशस हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम भागीदार: पीएम मोदी
February 29th, 01:15 pm
प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के पीएम महामहिम श्री जगन्नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स तथा एक नई एयर स्ट्रिप और सेंट जेम्स जेट्टी का साझा रूप से उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग में हासिल नई ऊंचाईयों को रेखांकित किया और मॉरीशस को भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम भागीदार बताया।पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम ने एयर स्ट्रिप एवं जेट्टी का उद्घाटन किया
February 29th, 01:00 pm
प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के पीएम महामहिम श्री जगन्नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स तथा एक नई एयर स्ट्रिप और सेंट जेम्स जेट्टी का साझा रूप से उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग में हासिल नई ऊंचाईयों को रेखांकित किया और मॉरीशस को भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम भागीदार बताया।India-Maldives Joint Statement during the Official Visit of President of Maldives to India
August 02nd, 10:18 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत का दौरा किया। दोनों नेताओं ने वीजा-मुक्त यात्रा, बेहतर हवाई संपर्क, एक्सचेंज प्रोग्राम और बढ़ते सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों के कार्यान्वयन के माध्यम से लोगों से लोगों के बीच संबंधों में वृद्धि का स्वागत किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमन्त्री फाम मिन्ह चिन के बीच टेलीफोन वार्ता
July 10th, 01:08 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम फाम मिन्ह चिन से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने फाम मिन्ह चिन को वियतनाम के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्षम मार्गदर्शन में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी आगे भी मजबूत होती रहेगी।