परिणामों की सूची: पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा

July 11th, 08:03 am

पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस दौरान 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, ट्रेड, टूरिज्म, कल्चर, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रिसर्च और पीपल-टू-पीपल टाइस जैसे क्षेत्रों में बड़ी पहलों की घोषणा की गई। साथ ही, 2030 तक के लिए एक साझा रोडमैप भी पेश किया गया।

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

June 29th, 08:00 am

सेशेल्स के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को दर्शाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय परेड में हिस्सा लिया। समारोह के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुँचे।

समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

June 28th, 11:30 am

‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।

INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक का सेवा में शामिल होना भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक: कोलकाता में पीएम मोदी

June 21st, 12:51 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित नौसैनिक जहाज - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय

June 21st, 12:50 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया

April 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।

भारत-फ्रांस संयुक्त बयान

February 18th, 08:10 am

फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी

December 04th, 08:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। श्री मोदी ने कहा, मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

'मन की बात' लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है: पीएम मोदी

November 30th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नवंबर के विशेष आयोजनों पर बात की, जिसमें संविधान दिवस समारोह, वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगाँठ, धर्मध्वजा का आरोहण, INS 'माहे' का नौसेना में शामिल होना और कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शामिल हैं। उन्होंने रिकॉर्ड अनाज और शहद उत्पादन, भारत की खेलों में सफलता, संग्रहालयों और नैचुरल फार्मिंग जैसे कई जरूरी विषयों पर भी बात की। पीएम ने लोगों से ‘काशी तमिल संगमम’ का हिस्सा बनने की अपील की।

आर्य समाज ने निडर होकर भारतीयता की भावना को सहेजा और बढ़ावा दिया है: अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में पीएम मोदी

October 31st, 07:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।

2014 से राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का लोहा माना है: केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी

October 31st, 09:00 am

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।

पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

October 31st, 08:44 am

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने INS विक्रांत पर अपने दीपावली उत्सव की झलकियाँ साझा कीं

October 21st, 09:30 am

पीएम ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने को अपना सौभाग्य बताया और INS विक्रांत पर हुए समारोह की झलकियाँ साझा कीं। ‘एक्स’ पर पोस्ट्स की एक सीरीज में, पीएम ने INS विक्रांत पर एयर पावर डेमो, एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘बड़ा खाना’, योग सत्र सहित कई पल साझा किए और 'कसम सिंदूर की' गीत का विशेष उल्लेख किया।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी

October 20th, 10:30 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई

October 20th, 10:00 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान

September 28th, 11:00 am

इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।

भारत के समुद्रतट देश की समृद्धि के प्रवेशद्वार बनेंगे: भावनगर में पीएम मोदी

September 20th, 11:00 am

भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

पीएम मोदी ने भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लिया

September 20th, 10:30 am