आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

February 08th, 08:35 am

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य

February 08th, 08:30 am

मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी

February 07th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

February 07th, 03:15 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

नवरात्रि में देवी मां की पूजा से मन को असीम शांति मिलती है: प्रधानमंत्री

April 01st, 10:02 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवरात्रि में देवी मां की पूजा से मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने पंडित भीमसेन जोशी का एक भजन भी साझा किया।

हर क्षेत्र में, महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

February 23rd, 11:30 am

‘मन की बात’ के दौरान, पीएम मोदी ने ISRO के 100वें लॉन्च, भारत की AI प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला दिवस पर एक विशेष सोशल मीडिया पहल की घोषणा की। उन्होंने मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाई, भारत की खेल उपलब्धियों की सराहना की और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने छात्रों को उनकी परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तनाव मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायक श्री पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया

January 10th, 09:39 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।

संविधान हमारा मार्गदर्शक है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 29th, 11:30 am

‘मन की बात’ के नए अंक में पीएम मोदी ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ और प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों सहित भारत की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बस्तर ओलंपिक की सफलता की सराहना की और मलेरिया उन्मूलन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर के इलाज में हुई प्रगति जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने ओडिशा के कालाहांडी में कृषि क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलाव की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 16th, 12:08 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मन की बात: 'मेरा पहला वोट - देश के लिए'…पीएम मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया

February 25th, 11:00 am

'मन की बात' के 110वें एपिसोड के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों, ड्रोन टेक्नोलॉजी और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक खेती करने वाली 'नमो ड्रोन दीदी' सुनीता देवी और कल्याणी पाटिल से बात की। प्रधानमंत्री ने 'मेरा पहला वोट-देश के लिए' अभियान के लिए चुनाव आयोग की सराहना की और फर्स्ट टाइम वोटर्स से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक-से-अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-ओमान की साझा संगीत प्रस्तुति को सराहा

January 30th, 10:17 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान में भारतीय दूतावास के रिसेप्शन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित, भारत-ओमान की साझा संगीत प्रस्तुति की सराहना की। पीएम ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, बहुत रचनात्मक। मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो इस प्रयास का हिस्सा थे।

प्रधानमंत्री ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक जताया

January 09th, 10:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की एक महान हस्ती उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

देश के गौरव के लिए स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी द्वारा किए गए संकल्प अब पूरे हो रहे हैं: चित्रकूट में पीएम मोदी

October 27th, 03:55 pm

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के चित्रकूट में तुलसी पीठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दुनिया में बीते हजारों वर्षों में अनेक भाषाएं आईं और गईं लेकिन हमारी संस्कृत आज भी अक्षुण्ण और अटल है। पीएम ने तुलसी पीठ में अष्टाध्यायी भाष्य, रामानंदाचार्य चरितम और भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला नामक तीन पुस्तकों का विमोचन करते हुए कहा कि ये ग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा को और अधिक समृद्ध करेंगे।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया

October 27th, 03:53 pm

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के चित्रकूट में तुलसी पीठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दुनिया में बीते हजारों वर्षों में अनेक भाषाएं आईं और गईं लेकिन हमारी संस्कृत आज भी अक्षुण्ण और अटल है। पीएम ने तुलसी पीठ में अष्टाध्यायी भाष्य, रामानंदाचार्य चरितम और भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला नामक तीन पुस्तकों का विमोचन करते हुए कहा कि ये ग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा को और अधिक समृद्ध करेंगे।

काशी और संस्कृति एक ही ऊर्जा के दो नाम: पीएम मोदी

September 23rd, 08:22 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 'काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2023' के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी और संस्कृति, एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया बनारस के लोगों के प्रयास से आने वाले वर्षों में ये सांस्कृतिक महोत्सव काशी की एक अलग पहचान बनेगा।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया

September 23rd, 04:33 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 'काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2023' के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी और संस्कृति, एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया बनारस के लोगों के प्रयास से आने वाले वर्षों में ये सांस्कृतिक महोत्सव काशी की एक अलग पहचान बनेगा।

प्रधानमंत्री ने गायक मुकेश को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

July 22nd, 07:53 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गायक मुकेश की भारतीय संगीत पर अमिट छाप को याद किया है। सुर संगीत के माहिर कलाकार की आज 100वीं जयंती है।

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात संतूर वादक, पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

May 10th, 01:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ग्रैमी विजेता रिकी केज ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 14th, 08:57 pm

पीएम मोदी ने ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार रिक्की केज के साथ अपनी मुलाकात पर खुशी जाहिर की है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, संगीत के प्रति आपका जुनून और उत्साह और भी मजबूत होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय संगीतकार रिकी केज को एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी अवार्ड मिलने पर बधाई दी

April 04th, 06:34 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संगीतकार रिकी केज को उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी अवार्ड मिलने पर बधाई दी है। रिकी केज के एक ट्वीट पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और आपके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!’’