बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति प्रदर्शित करती है: प्रधानमंत्री
January 29th, 09:51 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। श्री मोदी ने कहा, हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति की स्टेट विजिट के दौरान हुए अहम समझौते
December 05th, 05:53 pm
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान माइग्रेशन एवं मोबिलिटी, हेल्थ, फूड सिक्योरिटी, मैरिटाइम को-ऑपरेशन एवं ध्रुवीय जलक्षेत्र, फर्टिलाइजर, कस्टम एवं कॉमर्स तथा एकेडमिक एवं मीडिया सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू साइन किए गए। 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास हेतु कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य
December 05th, 05:43 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर आए। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में फैले भारत–रूस के बहुआयामी और परस्पर लाभकारी संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। चूँकि इस वर्ष भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के समर्थन को दोहराया है।भारत का dynamism और UK की expertise मिलकर एक unique synergy बनाती है: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
October 09th, 11:25 am
जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-UK संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम स्टार्मर के साथ एजुकेशन सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली डेलीगेशन आया है। पीएम ने कहा कि UK में रहने वाले 18 लाख भारतीयों ने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में अपने बहुमूल्य योगदान से दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विकास के सेतु को मजबूत किया है।पीएम मोदी ने कोलकाता Combined Commanders’ Conference में आर्म्ड फोर्सेज की जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन पर जोर दिया
September 15th, 03:34 pm
कोलकाता में 16वीं Combined Commanders’ Conference के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आर्म्ड फोर्सेज की सराहना की। पीएम ने 2025 को रक्षा क्षेत्र में 'सुधार का वर्ष' घोषित किए जाने के अनुरूप, रक्षा मंत्रालय को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिकाधिक जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन लाने के लिए तत्परता से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 'भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य' को शामिल किए जाने की सराहना की
July 12th, 09:23 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को प्रतिष्ठित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर अत्यधिक गर्व और खुशी व्यक्त की है।प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री का वक्तव्य
June 18th, 12:32 pm
G7 समिट के दौरान मीटिंग नहीं हो पाने के बाद, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक शांति प्रयासों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रति अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।भव्य परेड में सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया: प्रधानमंत्री
January 26th, 03:41 pm
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 की झलकियां साझा करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत की विविधता में एकता का जीवंत प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि भव्य परेड ने सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया।