56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय दल को बधाई दी

July 13th, 01:13 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह शानदार उपलब्धि भारत की युवा शक्ति की असीमित क्षमता तथा विज्ञान और रिसर्च के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी

October 06th, 04:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल की सराहना की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक हासिल किए, जो देश की पैरा-खेल यात्रा में एक नई उपलब्धि है। श्री मोदी ने भारत द्वारा पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने पर भी गर्व व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

June 02nd, 03:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा, पूरी प्रतियोगिता में प्रत्‍येक एथलीट की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को बधाई दी

March 26th, 03:59 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय सेपक टकरा दल को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाने पर भी टीम की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारतीय दल को 33 पदक जीतने के लिए बधाई दी

March 18th, 02:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के ट्यूरिन में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 2025 में भारतीय एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। भारतीय दल ने 33 पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित किया।

प्रधानमंत्री ने 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी

December 10th, 08:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी।