प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 08th, 11:33 am
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य से प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है। संस्कृत में एक सुभाषितम साझा करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत माता के प्रति सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित बलिदान की भावना और अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन किया
May 07th, 10:23 am
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन; आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। पीएम ने लोगों से सशस्त्र बलों और ऑपरेशन की सफलता के सम्मान में अपनी सोशल मीडिया डीपी बदलने की अपील भी की।प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों के शौर्य पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 07th, 10:20 am
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की असाधारण जीत; देश के वीर जवानों के अद्भुत शौर्य और देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया
April 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।कांग्रेस ने महिला आरक्षण को दशकों तक लटकाए रखा: असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी
April 06th, 11:30 am
असम के डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह जमीन को अपने हितों के लिए “एटीएम” की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि बीजेपी-एनडीए; किसानों, आदिवासी समुदायों और चाय बागान से जुड़े परिवारों को जमीन के अधिकार देने के लिए काम कर रही …कांग्रेस के शाही परिवार के “नामदार” पराजय की सेंचुरी बनाएंगे: असम के बारपेटा में पीएम मोदी
April 06th, 11:10 am
असम में चुनाव प्रचार जोरों पर है, ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बारपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उत्साही जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित असम के विजन पर जोर दिया और शांति, समृद्धि और समावेशी विकास के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 06th, 11:00 am
पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं: कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 03:30 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।पीएम मोदी ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 14th, 03:00 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।अजमेर से शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान, देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम: राजस्थान में पीएम मोदी
February 28th, 12:00 pm
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
February 28th, 11:30 am
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।प्रधानमंत्री ने पुलवामा के वीर नायकों को याद किया
February 14th, 11:06 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में इसी दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी और प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा।हमारे छोटे-छोटे प्रयास 2047 के विकसित भारत की नींव बनेंगे: ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से पीएम मोदी
February 09th, 10:30 am
पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे भाग में विभिन्न शहरों के छात्रों से बातचीत की
February 09th, 10:00 am
पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी
January 28th, 04:00 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया
January 28th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया
January 15th, 11:26 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता को हृदय से नमन किया है।RJD के झूठे वादों पर नहीं, NDA के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा बिहार का नौजवान: औरंगाबाद में पीएम मोदी
November 07th, 01:49 pm
पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 07th, 01:45 pm
पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।