पीएम मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति की पुष्टि की

October 22nd, 08:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं तथा प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

September 06th, 10:27 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। श्री मोदी ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

भारत के प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य

February 14th, 09:07 am

भारत और अमेरिका ने 13 फरवरी, 2025 को वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान अपनी रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने डिफेंस, ट्रेड, एनर्जी सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट पहल शुरू की। प्रमुख नतीजों में एक नया डिफेंस फ्रेमवर्क, 2030 तक ट्रेड को दोगुना करके 500 बिलियन डॉलर करना और न्यूक्लियर एनर्जी सहयोग को आगे बढ़ाना शामिल है।

भारत और अमेरिका का साथ एवं सहयोग एक बेहतर विश्व को शेप कर सकता है: पीएम मोदी

February 14th, 04:57 am

व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस कोऑपरेशन को बढ़ावा देने सहित अपने साझा लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी, स्पेस व आतंकवाद से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्रपति ट्रंप को फिर से भारत आने का निमंत्रण दिया।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

January 06th, 07:43 pm

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री जेक सुलिवन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

November 06th, 10:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की और उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ने डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 22nd, 02:02 am

प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड समिट के दौरान, डेलावेयर में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा उनके आवास पर आयोजित इस बैठक में, हाल ही में उच्च स्तरीय यात्राओं से मजबूत हुई भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।