प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारतीय और UK बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की

July 24th, 07:38 pm

पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने भारत और UK के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें ट्रेड, इंवेस्टमेंट और इनोवेशन पार्टनरशिप को गहरा करने के लिए CETA से मिलने वाले अवसरों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों लीडर्स ने बिजनेसेज को समर्थन देने और आर्थिक सहयोग के रिश्तों को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

‘भारत-यूके विजन 2035’

July 24th, 07:12 pm

पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने 24 जुलाई 2025 को लंदन में अपनी बैठक के दौरान नए India-UK Vision 2035” का समर्थन किया, जो दोनों देशों की फिर से सजीव हुई साझेदारी, की पूरी क्षमता को सामने लाने के साझा संकल्प को दोहराता है। यह महत्वाकांक्षी और future-focused agreement, दोनों देशों के आपसी ग्रोथ, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने और एक समृद्ध, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल वर्ल्ड को आकार देने के संकल्प को रेखांकित करता है।

UK के पीएम स्टार्मर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी का संबोधन

July 24th, 04:20 pm

UK के पीएम कीर स्टार्मर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने India–UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) पर हस्ताक्षर को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने दोनों देशों के किसानों, MSMEs, युवाओं और उद्योगों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने Vision 2035 पर प्रगति और डिफेंस, एजुकेशन एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में सहयोग का भी स्वागत किया।

भारत और UK मिलकर एक नए इतिहास की नींव डाल रहे हैं: पीएम मोदी

July 24th, 04:00 pm

यूनाइटेड किंगडम की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने UK के पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने one-on-one meeting के साथ-साथ डेलीगेशन लेवल की वार्ता भी की और ऐतिहासिक India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) पर हस्ताक्षर का स्वागत किया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की और India-UK Vision 2035 को अडॉप्ट किया।

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

July 24th, 03:59 pm

यूनाइटेड किंगडम की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने UK के पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने one-on-one meeting के साथ-साथ डेलीगेशन लेवल की वार्ता भी की और ऐतिहासिक India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) पर हस्ताक्षर का स्वागत किया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की और India-UK Vision 2035 को अडॉप्ट किया।

पीएम मोदी लंदन, यूनाइटेड किंगडम पहुंचे

July 24th, 12:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ देर पहले यूनाइटेड किंगडम पहुँचे। यूनाइटेड किंगडम में पीएम मोदी, ब्रिटिश पीएम स्टारमर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे और ‘कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री की यूनाइटेड किंगडम और मालदीव यात्रा (23-26 जुलाई, 2025)

July 20th, 10:49 pm

पीएम मोदी 23-26 जुलाई के बीच, UK की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।