परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:46 pm

पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।

पीएम मोदी UAE पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

May 15th, 01:31 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी UAE के अबू धाबी पहुंच गए हैं। वहां UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

परिणामों की सूची: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

January 19th, 08:23 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कृषि सहित अहम क्षेत्रों में कई MoUs और समझौते किए गए। AI India Mission के तहत एक बड़ी घोषणा यह हुई कि भारत में एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने के लिए भारत-यूएई मिलकर काम करेंगे।

जॉइंट स्टेटमेंट: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

January 19th, 08:10 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने 2022 में CEPA पर हस्ताक्षर होने के बाद से व्यापार और आर्थिक सहयोग में हुई मजबूत बढ़ोतरी का स्वागत किया और द्विपक्षीय व्यापार में तेजी से हो रहे विस्तार पर बल दिया, जो FY2024-25 में 100 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जिससे अब 2032 तक इसे 200 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का आधार तैयार हो गया है।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया

January 19th, 05:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।

पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

July 31st, 12:36 pm

UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में, उन्हें भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया

September 09th, 08:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की।