प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की

September 12th, 01:48 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के महत्व को दोहराया। उन्होंने BRICS, रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, तकनीकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।