प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

May 19th, 06:44 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के अवसर पर आइसलैंड की पीएम क्रिस्टून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम ने आइसलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि TEPA; ट्रेड, इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सहयोग में दोनों देशों की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।

भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी

May 18th, 11:49 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया

May 18th, 08:50 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार महामहिम प्रिंस एलोइस का भारत दौरा

February 20th, 03:53 pm

AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर पीएम मोदी ने लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार महामहिम प्रिंस एलोइस से मुलाकात की। भारत और लिकटेंस्टीन के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को दोहराते हुए, दोनों नेताओं ने अक्टूबर 2025 में भारत-TEPA मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि TEPA के माध्यम से अगले 15 सालों में भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश आएगा।